
कटघोरा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह का जन्मदिवस आज पूरे जिले सहित कटघोरा क्षेत्र में बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कटघोरा के युवा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर अपने जनप्रिय नेता को शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
जन्मदिन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला मंत्री विवेक मार्कंडे और विधायक प्रतिनिधि अमित जायसवाल उपस्थित रहे। वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. पवन सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

युवा जोश और कार्यकर्ताओं का उत्साह.
कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गंगा पटेल सहित युवा नेताओं की पूरी टीम सक्रिय रही। इस अवसर पर प्रमुख रूप से:नर्मदा जायसवाल, मनदीप जायसवाल, आयुष जायसवाल, अतुल जायसवाल ,आदित्य साहू, निखिल जायसवाल, शशिकांत डिक्सेना, मोहनदास, और सुमित साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और आतिशबाजी के साथ खुशियां मनाईं।
जिले भर में बधाई का तांता.
गौरतलब है कि डॉ. पवन सिंह के जन्मदिन पर केवल कटघोरा ही नहीं, बल्कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा सेवा कार्य और बधाई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सोशल मीडिया पर भी सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
डॉ. पवन सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और बड़े नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यह प्रेम और स्नेह ही उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करता है।