प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार में एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं रहने से पीड़ित हो रहा परेशान

Oplus_16908288

क्षेत्र में कुत्ता काटने कि मामला लगातार बढ़ रहा है पीड़ित ₹400 में एंटी रैबीज इंजेक्शन खरीद कर स्वयं लगवा रहा है

सेंट्रल छत्तीसगढ़(विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार ..कोरबा जिला के पाली ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार में एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं रहने से पीड़ित हो रहा परेशान खास तौर पर गर्मी के दिनों में कुत्ता भूखे प्यासे रहता है जो की राहगीरों को कुत्ता काट लेता है लेकिन इसकी इंजेक्शन लगवाने के लिए जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार पहुंचता है तो पीड़ित को इंजेक्शन नहीं मिलता मजबूरन पीड़ितों को 400 रुपए के दर पर खरीद कर इंजेक्शन लगवाना पड़ रहा है जोकि डॉक्टर बताता है कि पीड़ित को लगभग पांच इंजेक्शन लगवाना होता है इस संबंध में विभाग को ध्यान में रखने को है , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार के सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर युद्धेश सांडे से जानकारी लेने पर पता चला कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार, उतरदा,एवं कोरबी स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रैबीज नामक इंजेक्शन लगभग एक महीने से नहीं है क्षेत्र में लगातार कुत्ता काटने की शिकायत मिलता है जो की स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं रहने की मांग विभाग में किया जा चुका है आज एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं रहने से पीड़ित परेशान हो रहा है और अपना स्वयं खरीद कर इंजेक्शन लगवा रहा है हम अपने तरफ से भरपूर प्रयास कर रहे हैं कि जितना जल्दी हो सके एंटी रैबीज नामक इंजेक्शन स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध हो ।।