
कोरबा: जिले के अंतिम छोर तक भाजपा संगठन को मजबूत करने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा कोरबा ने जुबैर खान को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पसान मंडल के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जुबैर खान लंबे समय से भाजपा के सिपाही के रूप में संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करते आ रहे हैं और उन्हें संगठन संचालन का अच्छा अनुभव भी है।

जुबैर खान वर्ष 2014-15 से पसान मंडल में अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें जिला स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद जुबैर खान ने प्रदेश एवं जिला संगठन सहित सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का संकल्प लेते हैं। इस नियुक्ति से जुबैर खान के समर्थकों में भारी जश्न और उत्साह का माहौल है।
देखें किन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। प्रदेश नेतृत्व की सहमति एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची के अनुसार गुरुदयाल सिंह गंगर और जुबैर खान को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ श्रीमती सुखविंदर कौर, सैय्यद फिरोज खान, इमरान खान और शेख खान को भी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला महामंत्री के रूप में चंकेश जैन और सुजीत सिंह (सन्नी) को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर हरवीर सिंह ढेरा तथा सह-कोषाध्यक्ष के रूप में हर्ष जैन को जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री पद पर मन्नू अली अहमद, सतवीर सिंह संधू, श्रीमती सिम्मी कौर, नसीम खान (लम्बू), अमित मिंज और अमर मेहरा को शामिल किया गया है। प्रवक्ता के रूप में सुखविंदर सिंह घनजल को नियुक्त किया गया है।
मीडिया प्रभारी के रूप में परवेज आलम, सह मीडिया प्रभारी के रूप में करीम असर्फ तथा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में श्रीमती सिम्मी कौर को दायित्व सौंपा गया है। वहीं सह सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में जसवीर सिंह टाक, कार्यालय प्रभारी के रूप में हर्ष खत्री, कार्यालय सह प्रभारी के रूप में करीम खान, मन की बात प्रभारी के रूप में इरफान खान तथा मन की बात सह प्रभारी के रूप में श्रीमती रसीदा बेगम को नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी से संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है।