
पोड़ी उपरोड़ा:- पोड़ी उपरोड़ा में बोर्ड परीक्षार्थी छात्रों को निःशुल्क सामग्री वितरण किया गया, क्षेत्र में चल रही बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आकाश एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी कटघोरा द्वारा विद्यार्थियों को आवश्यक परीक्षा सामग्री का वितरण किया गया।
इस पहल के अंतर्गत छात्रों को पेन, पेंसिल, स्केल सहित अन्य उपयोगी सामग्री प्रदान की गई, ताकि परीक्षा के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। परीक्षा प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन का महत्वपूर्ण चरण होता है। ऐसे समय में छोटी-छोटी आवश्यक वस्तुएँ भी आत्मविश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसी सोच के साथ संस्था ने विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें सकारात्मक ऊर्जा देने के उद्देश्य से यह सहयोग प्रदान किया।विद्यार्थियों के चेहरों पर दिखा उत्साह और संतोष इस बात का प्रमाण था कि सही समय पर मिला छोटा सा सहयोग भी बड़ा प्रभाव छोड़ सकता है।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आकाश मनकर, समिति सदस्य सुमित जायसवाल, मनीष सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आकाश एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी कटघोरा ने भविष्य में भी शिक्षा और समाजहित से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है।