गोंगपा सुप्रीमो एवं विधायक तुलेश्वर मरकाम गिद्धौर गढ़ गोंडवाना महोत्सव में हुए शामिल

कोरबा/पसान ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ):जिले के पोंड़ी उपरोड़ा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नवापारा के आश्रित ग्राम मेडलीपारा में स्थित गिद्धौर गढ़ पर प्रथम वर्ष एक दिवसीय गिद्धौर गढ़ गोंडवाना महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं गोंडीयन गाथा के साथ हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तुलेश्वर सिंह मरकाम राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) एवं विधायक उपस्थित रहे। उन्होंने गोंडवाना संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गोंगपा जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य विदवान सिंह मरकाम, जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभापति अधिवक्ता संतोष मरावी, ग्राम पंचायत सासिन के सरपंच परमेश्वर सिंह टेकाम, ग्राम पंचायत नवापारा के पूर्व सरपंच महेश मरकाम, पूर्व सरपंच पति कुलदीप सिंह पोया, गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन के पूर्व प्रदेश महासचिव मनोज मरावी, रोजगार सहायक प्रतिभा मरावी, उपसरपंच लक्ष्मण सिंह कुसरो सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा लालजीत मरकाम, रामरतन सिंह उईके, बलदेव सिंह उर्रे, रामप्रसाद मरावी, राजू सिंह मरावी, शिव मरपच्ची, संतोष पोया, किताब सिंह पोया, पवन सिंह पोया, सुनील पोया, नरेंद्र आयम, शिवशंकर सिंह, शंकर ओलाड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

महोत्सव के दौरान पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत एवं लोककला की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन का उद्देश्य गोंडवाना संस्कृति के संरक्षण, युवाओं में जागरूकता तथा क्षेत्र की पहचान को मजबूत करना रहा।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में इस महोत्सव को और भव्य रूप देने का संकल्प लिया गया।