
कटघोरा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): भगवान सहस्त्रबाहु जयंती के आयोजन को लेकर चांदनी चौक प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सप्तमी तिथि मंगलवार और बुधवार दोनों दिनों पर पड़ रही है, इसलिए जयंती का आयोजन 29 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को किया जाएगा।

पूजा-अर्चना और शोभायात्रा का होगा आयोजन
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान सहस्त्रबाहु चौक में श्रीफल और नारियल फोड़कर की जाएगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे दुर्गा मंदिर से बैंड-बाजे के साथ भव्य रैली निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा चांदनी चौक होते हुए जायसवाल भवन तक पहुंचेगी।
वरिष्ठजनों का सम्मान और स्वल्पाहार कार्यक्रम
जायसवाल भवन पहुंचने के बाद भगवान सहस्त्रबाहु जी की पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। इसके उपरांत समाज के वरिष्ठ महिला एवं पुरुषों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर स्वल्पाहार (भोजन) का आयोजन रखा गया है, जिसमें सभी भक्तों और अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।