Gondwana Swabhiman Diwas: तिवरता में कल मनाया जाएगा ‘गोंडवाना स्वाभिमान दिवस’.. बड़े पैमाने पर उमड़ेंगे गोंडवाना आंदोलन से जुड़े पदाधिकारी, रक्तदान भी

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़): कोरबा: गोंडवाना भू-भाग के समस्त मातृशक्ति, पितृशक्ति तथा समाजजनों के सहयोग से आगामी 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार को ‘गोंडवाना स्वाभिमान दिवस’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दादा हीरा सिंह मरकाम जी की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर रखा गया है। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन स्थल समाधि स्थल ग्राम तिवरता, जिला कोरबा (छ.ग.) होगा।

गोंडवाना सेवा न्याय (ट्रस्ट) करेगा आयोजन

कार्यक्रम का संयोजन गोंडवाना सेवा न्याय (ट्रस्ट) अमरकंटक द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं गोंडवाना सेवा न्याय से जुड़े कार्यकर्ता, पदाधिकारी और अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे से मंगलाचारण के साथ होगी, जबकि दोपहर 12 बजे से मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं संबोधन आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे प्रमुख अतिथि

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ति. इंद्रपाल सिंह मरकाम जी, मधुर सिंह कोर्राम (संरक्षक), गणेश मरपची बी, डी. एस. राव (अध्यक्ष) सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे ।. कुंवर हरिशंकर मरकाम , प्रदेश अध्यक्ष, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) कार्यक्रम में शामिल होंगे।

स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान का भी आयोजन

समाज के प्रमुखों की उपस्थिति में इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। पिछले वर्ष आयोजित कार्यक्रम में लगभग 500 यूनिट रक्तदान किया गया था, वहीं इस बार सैकड़ों लोग रक्तदान में भाग लेंगे। आयोजक मंडल ने समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में शामिल होने की अपील की है।

आयोजकों की अपील

गोंडवाना समाज के नेताओं ने कहा कि यह दिवस दादा हीरा सिंह मरकाम जी के योगदान और समाज के स्वाभिमान की भावना को समर्पित है। सभी समाजजन, कार्यकर्ता और युवाओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं और गोंडवाना की एकता एवं संस्कृति का संदेश दें।

कार्यक्रम का संयोजन गोंडवाना सेवा न्याय (ट्रस्ट) अमरकंटक द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं गोंडवाना सेवा न्याय से जुड़े कार्यकर्ता एवं अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। सुबह 9 बजे से मंगलाचारण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जबकि दोपहर 12 बजे से मुख्य अतिथियों का स्वागत व संबोधन आयोजित किया जाएगा।