
सेंट्रल छत्तीसगढ़ / विनोद उपाध्याय (हरदीबाजार).पाली ब्लाक अंतर्गत हरदीबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हर तरह की समस्या से जूझ रहा है। वहीं समस्याओं के निदान के लिए संस्था के द्वारा अवगत करवाने के बावजूद भी न तो जिला प्रशासन ने तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गंभीर दिख रहे हैं । हम बात कर रहे है हरदीबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जहां एक तो दीपका कोयला खदान के जद में खदान में हों रही रोजाना हैवी ब्लास्टिंग से छत का प्लास्टर कर कर आंसू बहा रहा तो,बोर से पानी नही आने पर समस्या और बढ़ गई है,इतना ही नहीं नियमित स्थाई डॉक्टर की व्यवस्था भी नहीं,अब तो और बूरा हालात हो गया कि एक वर्ष से हरदीबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस की सुविधा भी नहीं रही । केवल महतारी एक्सप्रेस है , हरदीबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत 7 उपस्वास्थ्य केंद्र आते है, जहां के गंभीर मरीजों को लाने ले जाने के साथ -साथ सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल ले जाने की भी गंभीर समस्या पिछले एक साल से बनी हुई है। इस संबंध में सहायक चिकित्सक युधेश सांडे ने बताया की इस बाबत की जानकारी अपने विभागीय अधिकारियों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को की बार की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस पर कोई पहल होता नजर नहीं आ रहा है। अभी वर्तमान में यदि 108 एंबुलेंस की जरूरत पड़ती है तो जिला मुख्यालय कोरबा या पाली ब्लाक से 1-2 घंटे में एंबुलेंस पहुंचती है,जो सड़क दुर्घटना में घायल या गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिलने में समय निकल जाता है। एसी स्थिति में स्थानीय अस्पताल में 108 एंबुलेंस की सुविधा होना अत्यंत आवश्यक है इस दिशा में स्थानीय जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन को गंभीरता दिखाने की जरूरत है ।