अजय दुबे के भाजपा जिला मंत्री बनने पर हरदी बाजार मंडल में किया आत्मीय स्वागत

सेंट्रल छत्तीसगढ़ / विनोद उपाध्याय (हरदीबाजार).. भारतीय जनता पार्टी के हरदी बाजार मंडल में अजय कुमार दुबे के भाजपा जिला मंत्री के पद पर नियुक्ति से अंचल के समस्त सनातन बंधुओं एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में नवीन उत्साह का संचार हुआ है। आज हरदी बाजार मंडल में स्थित ग्राम -हरदी बाजार में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अजय कुमार दुबे जी का भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में हरदी बाजार मंडल के पूर्व मंत्री नरेश टंडन , वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल,पूर्व महामंत्री डॉ दुर्गेश कश्यप, मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल,वर्तमान मंडल महामंत्री श्री अमरनाथ कौशिक, एवं नवरतन सिंह राजपूत ,मंडल उपाध्यक्ष बजरंग यादव, अनीता जांगड़े, मंडल मंत्री चंदर मरकाम , लता कंवर, देवनाथ यादव, अनुसुइया राठौर, संजय पटेल,किसान मोर्चा से तुंगन पटेल, साथ ही हरदी बाजार मंडल के समस्त भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ,ने अजय कुमार दुबे जी का आत्मीय स्वागत किया ,ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय वर्ष प्रशिक्षित वरिष्ठ स्वयं सेवक अजय कुमार दुबे ने पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में सनातन संघर्ष समिति के जिला संयोजक के दायित्व का निर्वहन करते हुए अंचल के अनेक ग्रामों को धर्मांतरण मुक्त कराया। साथ ही जिले में धर्मांतरण के खिलाफ मुहिम में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंचल में कट्टर हिंदूवादी समाजसेवक एवं स्वच्छ छवि के व्यक्तित्व के रूप में आपकी अलग ही पहचान है,ऐसे संगठक एवं कार्य कुशल व्यक्तित्व को भारतीय जनता पार्टी के जिला के टीम में शामिल करने एवं जिला मंत्री के दायित्व मिलने से भारतीय जनता पार्टी के जिले के कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है।