ग्राहक बनकर आया चोर, उतरदा रेलडबरी में किराना दुकान में राजश्री मांगा , महिला के गले से झपटा मार खींच ले गया सोने का लॉकेट…घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

सेंट्रल छत्तीसगढ़ / विनोद उपाध्याय हरदीबाजार : – हरदी बाजार पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम उतरदा के रेलडबरी मेंन रोड स्थित भागबली पटेल किराना दुकान का संचालन करता है, मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे कुंजमती पटेल दुकान पर अकेली थीं,दो युवक मोटर साइकिल से दुकान के पास रोका एक व्यक्ति सूट -बूट और काला चश्मा पहने युवक ग्राहक बनकर दुकान आया और राजश्री गुटखा मांगे, जैसे ही कुंजमती ने गुटखा देने के लिए हाथ बढ़ाया, युवक ने उनके गले से सोने का लॉकेट झपट लिया और तेजी से हरदी बाजार की ओर भाग निकला सूचना मिलते ही हरदी बाजार पुलिस अज्ञात चोरों की पतासजी में लग गया है ज्ञात हो की हरदी बाजार थाना अंतर्गत इस तरह से घटना लगातार बढ़ता ही जा रहा है, कुछ दिन पूर्व भी हरदी बाजार थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर सहित बस स्टैंड मोबाइल साफ में चोरी हुआ था,इसी तरह साप्ताहिक बाजार में चोरों द्वारा खरीददारों का पॉकेटमार मोबाइल एवं पर्स की चोरी का वारदात होता ही जा रहा है।
पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दो घंटे बाद दी गई एवं चोरों का सीसीटीवी फुटेज दिया गया, पुलिस ने सड़क किनारे लगे दुकानो के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है सरहदी क्षेत्रों के थाना चौकी में भी सूचना दी गई है ।