
सेंट्रल छत्तीसगढ़ / विनोद उपाध्याय कोरबा – रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में भाजपा नेता समाज सेवी दीपका निवासी संजय कुमार शर्मा जी को सम्मानित किया गया उन्होंने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता अभियान में 3,129 लक्ष्य पूर्ण कर उत्कृष्ट कार्य किया है। यह समारोह उन समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान में था, जिन्होंने संगठन की रीढ़ बनकर सदस्यता अभियान को घर-घर तक पहुँचाया और भारतीय जनता पार्टी के विचारों को जनमानस से जोड़ा इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय,विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं विजय शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष किरन सिंह देव,क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय, सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंह देव,उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन एवं समस्त विधायकगण, जिलाध्यक्षगण तथा सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे छत्तीसगढ़ भाजपा के 60,87,260 समर्पित कार्यकर्ताओं को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दिए ।।
