बिजली दर में बढ़ोतरी को लेकर हरदी बाजार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

सेंट्रल छत्तीसगढ़ न्यूज / विनोद उपाध्याय ..हरदी बाजार राज्य सरकार के‌‌ द्वारा बिजली दर में किए गए बढ़ोतरी के खिलाफ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व एवं कटघोरा विधानसभा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर के अध्यक्षता में विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री कार्यालय हरदीबाजार का घेराव किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर,ब्लाक अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला,चंद्रहास राठौर,रमेश अहीर,रामशरण कंवर,श्रीमती प्रभा सिंह तंवर, कांति मधुकर,गोरेलाल यादव,विकास सिंह,मनमोहन राठौर,श्रवण कश्यप,रामप्रताप राठौर, लक्ष्मी बंजारे,चित्रपाल श्रीवास,शत्रुघन यादव,मुकेश बर्मन,छतराम सिदार,शुभम शुक्ला,सुखसागर पटेल,शेखर भारद्वाज ,दीपक राजपूत,विनोद राठौर, एस के मरावी,हनुमान दास ,गया प्रसाद,सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।