
कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) विनोद उपाध्याय : कोरबा जिले के हरदी बाजार गाँधी नगर हरदी बाज़ार निवासी अधिवक्ता अभिमन्यु सिंह राठौर के यहाँ सावन महीने के प्रथम दिवस कृष्ण पक्ष को ब्रम्ह कमल खिले जो कि बताया जाता है ब्रम्ह कमल खिलने से सुख शांति संबृद्धि का प्रतीक है इस शुभ अवसर पर अभिमन्यु सिंह, श्रीमती अर्चना सिंह, विकास सिंह एवं विनय सिंह द्वारा विधि – विधान से पूजा की गयी। उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है आस पास के लोगों ने इष्ट मित्रो ने भी ब्रम्ह कमल का दर्शन प्राप्त किया ।