
हरदीबाजार ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) विनोद उपाध्याय:- छत्तीसगढ़ नव प्रगति मंच के द्वारा हरदीबाजार समरसता भवन भांठापारा तहसील पीछे गुरुवार को सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक रक्त परीक्षण एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं पर्यावरण जन जागरुकता अभियान रखा गया था, जिसमें विशेष सहयोगी सनिता अनिल टंडन जनपद सदस्य, सरपंच लोकेश्वर कंवर एवं विनय जायसवाल रहे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल, चैनपुर सरपंच विनोद टेकाम, प्रेस क्लब हरदीबाजार राजाराम राठौर, विनोद उपाध्याय, जगदीश अग्रवाल वही रक्तदाताओं में अनिल टंडन,अनुसुइया राठौर,घनश्याम श्रीवास,चंद्रकांत श्रीवास, महेंद्र टंडन, सहित कुल 42 लोगों ने रक्तदान किया इस दौरान छत्तीसगढ़ नव प्रगति मंच से अर्जुन वस्त्रकर अजय यादव के साथ उनके पूरे टीम के द्वारा शिविर में रक्त दान के साथ – साथ लोगों का निःशुल्क बीपी शुगर टेस्ट किया गया, छत्तीसगढ़ नव प्रगति मंच के टीम के द्वारा लोगों को संदेश देने के लिए सड़क सुरक्षा अभियान के तहत् सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं हेलमेट भी दिया गया ।