Katghora Latest News: लमना में शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कहा – “शिक्षा हमारे जीवन का मूलधन है”

कटघोरा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) अकित सिंह : पोंडी-उपरोड़ा जनपद के लमना गांव में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन शामिल हुए। उन्होंने स्कूली बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए पुस्तकें व अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की।

स्कूली बच्चों का सम्मान और सामग्री का वितरण

कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखनलाल देवांगन ने शाला प्रवेशोत्सव के तहत स्कूली बच्चों का सम्मान किया और उन्हें किताबें, बैग व अन्य अध्ययन सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह समेत जनपद पंचायत के कई जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीण व छात्र-छात्राओं के पालक उपस्थित रहे।

शिक्षा को बताया जीवन का मूलधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री देवांगन ने कहा कि “शिक्षा हमारे जीवन का मूलधन है, और हर आम व खास व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह इसके प्रसार में योगदान दे।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है और इस दिशा में तेज़ी से काम कर रही है।

प्रधानमंत्री के विज़न 2047 को साकार करने की अपील

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विज़न का उल्लेख करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री की सोच है कि 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनकर उभरे। इस लक्ष्य में हम सबकी भागीदारी जरूरी है।”

कार्यक्रम मैं क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम हुए शामिल

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन पाली -तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम जिला पंचायत कोरबा अध्यक्ष पवन सिंह जनपद अध्यक्ष माधुरी सिंह जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश जाखड़ विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम , कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग पूरी अरोड़ा एसडीएम तुलाराम भारद्वाज जनपद सीईओ एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी समेत शिक्षक वह छात्र हुए शामिल

खनिज न्यास मद से स्कूली बच्चों के लिए विशेष प्रयास

मंत्री देवांगन ने बताया कि स्कूली बच्चों के लिए खनिज न्यास मद (DMF) से मध्यान्ह भोजन और सुबह के नाश्ते की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने घोषणा की कि जिन स्कूलों में भृत्य (चपरासी) की कमी है, वहां DMF फंड से भृत्यों की व्यवस्था की जाएगी।

निष्पक्ष तरीके से हो रहा खनिज न्यास मद का उपयोग

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिए गए खनिज न्यास मद के अधिकारों का उपयोग अब बिना किसी कमीशनखोरी और पूरी पारदर्शिता से हो रहा है। कोरबा जिले में DMF के माध्यम से स्कूल, पुल-पुलिया, सड़कें, सामुदायिक भवन आदि का निर्माण तेज़ी से हो रहा है।

कांग्रेस शासन में DMF का दुरुपयोग – देवांगन का आरोप

कांग्रेस शासन पर निशाना साधते हुए मंत्री देवांगन ने कहा कि कांग्रेस सरकार में DMF का जमकर दुरुपयोग हुआ और भ्रष्टाचार के मामलों में कई अधिकारी आज जेल की सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। समापन में मंत्री देवांगन ने उपस्थित जनों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं।