कोरबा : राज्य युवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर का प्रथम कटघोरा नगर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ने किया भव्य स्वागत…

कोरबा/कटघोरा ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष की कमान अंबिकापुर निवासी नगर निगम के पार्षद विश्व विजय सिंह तोमर को सौंपी गई है। इनके प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कटघोरा नगर आगमन में आतिशी व आत्मीय स्वागत किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल के नेतृत्व में विश्व विजय सिंह तोमर कटघोरा नगर के जय स्तंभ चौक पास भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कटघोरा के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग के निवास स्थल भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया जहां राज्य युवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के आगमन युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज नायडू पीयूष अग्रवाल द्वारा स्वागत किया गया ।

वही जय स्तंभ चौक पर युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रवि साहू व अनुराग दुहलानी व भाजपा के जिला मंत्री संजय शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया l इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने अपने संबोधन मे युवाओं को संदेश दिया कि कैसे संघर्ष से लेकर सफलता तक निष्ठा से काम करके पहुंचा जा सकता है साथ ही युवा शक्ति को जागृत करने और युवाओं के हित में सभी वर्गों की युवाओं सर्वांगिंग विकास के लिए काम करेगी l

स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री संजय शर्मा रवि साहू , मनोज नायडू , अनुराग दुहलनी , विवेक मारकंडे , मनोज जायसवाल , रुपेश डिक्सेना , मनदीप जासवाल ,आयुष जायसवाल अतुल जायसवाल , जिज्ञासु जायसवाल, दित्य साहू जय गर्ग महेश कुर्रे , शिवम जायसवाल सौरभ एवं बड़ी संख्या भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।