कोरबा : पोड़ी उपरोड़ा के जनपद सदस्य विजय दुबे भी भाजपा में हुए शामिल.. बीजेपी की रीति नीति से प्रभावित होकर ली बीजेपी की सदस्यता.

कोरबा/कटघोरा 17 मार्च 2024 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : लोकसभा चुनाव को घोषणा के बाद कोरबा लोकसभा में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आज पाली तानाखार विधानसभा के पाली में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओ के साथ लगभग 12 सौ से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पार्षद व सरपंच सहित कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पोड़ी उपरोड़ा के कांग्रेस नेता व जनपद सदस्य विजय दुबे व राजू जायसवाल , मोनू जायसवाल भी भारतीय जनता पार्टी रीति नीति से प्रभावित होकर बीजेपी की सदस्यता ली।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, कोरबा लोकसभा की बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडे, कोरबा लोकसभा संयोजक धरमलाल कौशिक, कटघोरा विधायक प्रेमचन्द पटेल, पाली तानाखार विधायक राम दयाल उइके व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने राजेश दुबे को भगवा गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया। बीजेपी में प्रवेश करने के बाद राजेश दुबे ने मीडिया से चर्चा करते वक्त कहा कि नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता है, सबसे अधिक लोकप्रिय है। मोदी जी के कारण भारत पूरे विश्व देश का डंका बज रहा है।मोदी जी ने नेतृत्व में देश में सबका विकास हो रहा है हर तरफ खुशहाली है। पिछले 5 वर्षो में छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से बहुत दुखी रही। जनता ने प्रचंड मतो से भाजपा को सेवा का अवसर दिया है। लोकसभा चुनाव में कोरबा लोकसभा की प्रत्याशी सरोज पांडे को सभी मिलकर भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी पूरी जी जान से मेहनत कर जिताएंगे।