पाली : जनपद पंचायत पाली में महतारी वंदन योजना की राशि पाकर महिलाओं के चेहरे खिले…



कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़) रितेश जायसवाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए अभिनव पहल महतारी वंदन योजना के प्रथम किश्त का ऑनलाइन भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश मे योजना की शुरूआत की और कार्यक्रम को संबोधित किया. मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में पहली किश्त की राशि अंतरित की है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने अभियान का शुभारंभ करते हुए ब्रोसर एवं पुस्तिका का विमोचन किया। साथ ही बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम जनपद पंचायत पाली के सभागार में आयोजित हुआ जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी,भाजपा जिला मंत्री अजय जायसवाल,मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति संजू अजय जायसवाल, कीर्ति कश्यप , विवेक कौशिक,चंद्रशेखर पटेल,लाला ठाकुर, विशाल मोटवानी, सुनील जायसवाल,पार्षद श्रीमति पुष्पा जायसवाल,श्रीमति रामकली मरावी, रितेश जायसवाल ,जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह ,जनपद सदस्य सुधराम अगरिया,श्रीमति श्यामा पांडे ,शिव चौहान ,ज्ञान सिंह राजपाल ,भैया लाल जायसवाल,अशोक श्रीवास्तव ,मंगल छाबडा के अलावा जनपद के सीईओ भूपेंद्र सोनवानी, सीएमओ नगर पंचायत पूर्णेन्दु तिवारी ,महिला एवं बाल विकास विभाग एवम् विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।