CG NEWS : PWD विभाग ने स्पीड ब्रेकर पर अब तक नहीं दिया ध्यान.. अधिवक्ता संघ ने व्यवहार न्यायालय के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग करते हुए 10 दिन पहले सौपा था ज्ञापन.

कोरबा/कटघोरा 21 फरवरी 2024 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा नगर में स्थित व्यवहार न्यायालय के सामने ब्रेकर नहीं होने से मुख्यमार्ग से स्पीड में गुजरते वाहनों से आयदिन दुर्घटना का खतरा बना रहता हैं। खास बात यह है की कटघोरा से कोरबा जाने का यह मुख्यमार्ग है। और यह सड़क बिलासपुर अम्बिकापुर के रास्तों से भी जुड़ा हुआ है। जिसकी वजह से इस सड़क पर दुपहिया व चार पहिया वाहन तथा भारी वाहनों में हाइवा, बसें दिनभर चलते रहते हैं। ऐसे में कतघोरा व्यवहार न्यायालय में आने जाने वाले पक्षकारों व अधिवक्ताओं के साथ साथ आम लोगों में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस संबंध में अधिवक्ता संघ कटघोरा ने व्यवहार न्यायालय के सामने गतिअवरोधक (स्पीड ब्रेकर) बनवाने की अविलम्ब मांग करते हुए लोक निर्माण विभाग ( PWD) कटघोरा के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौपा है। क्यों कि व्यवहार न्यायालय का मुख्य गेट सीधे ही इस सड़क पर खुलता है। आमतौर पर मुख्य मार्ग पर स्थित स्कूल हो या समस्त शासकीय भवन के सामने स्पीड ब्रेकर बनाए जाते है। लेकिन यहां ऐसा नहीं किया गया है।

कटघोरा अधिवक्ता संघ के सचिव अमित सिन्हा ने बताया कि कटघोरा व्यवहार न्यायालय कटघोरा से कोरबा जाने वाले मुख्य सड़क पर मौजूद है। जहां तेज रफ्तार दुपहिया व चार पहिया वाहन निकलते रहते हैं। ऐसे में न्यायालय में आने वाले पक्षकार व अधिवक्ताओं को हादसे का शिकार होने का डर लगा रहता है। यहां स्पीड ब्रेकर न होने से वाहन चालक तेज रफ्तार में ही निकलकर जाते हैं। जिसकी वजह से अधिवक्ता संघ ने यहां ब्रेकर बनवाने की मांग करते हुए लोक निर्माण विभाग को पत्र द्वारा जानकारी देते हुए जल्द से जल्द यहां पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है, लेकिन अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। यहां न तो संकेतक लगा हुआ है और न ही गति अवरोधक बनाए गए है। उन्होंने बताया की यहां दिन भर हमेशा हादसे का डर बना रहता है। यहां स्पीड ब्रेकर की बेहद जरूरत है।