कोरबा : प्रकाश चंद जाखड़ के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने दिल्ली में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से की मुलाकात.

कोरबा/पसान 20 फरवरी 2024 (सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कोरबा लोकसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य प्रकाश चंद जाखड़ के नेतृत्व में मुलाकात की। उन्होंने लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा की एवं इस बार कोरबा लोकसभा से ग्रामीण क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग रखी। उनके साथ प्रमुख रूप से प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशरण तंवर, जनपद सदस्य प्रताप मरावी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से की मुलाकात

प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य प्रकाश चंद जाखड़ के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मुलाकात की साथ ही कोरबा ग्रामीण क्षेत्र में पूरे कोरबा लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रकाश चंद जाखड़ एक जाना पहचाना नाम है, उन्हें लोकसभा की आधी आबादी उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के लिए जानती है। और वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट कार्यकर्ता होने के साथ साथ पार्टी के एक सच्चे सिपाही हैं। अगर भाजपा उन्हें कोरबा लोकसभा से टिकट देती है तो उनकी जीत पक्की मानी जा रही है

प्रकाश चंद्र जाखड़ कोरबा लोकसभा से हो सकते हैं सशक्त दावेदार.

लोगों का कहना है कि उनके टिकट के दावेदारी की विशेषता यह है कि प्रकाश चंद जाखड़ ने सन 1998 में जब स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव जी को जांजगीर लोकसभा से प्रत्याशी बनाया गया था तब से उनसे प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की थी। यह लगातार भारतीय जनता पार्टी में कार्य करते रहे और यह सन 1999 से लगातार तीन बार भारतीय जनता पार्टी से पसान मंडल के मंडल अध्यक्ष रहे। वहीं विगत कई वर्षों से जिला कार्यकारिणी कोरबा में सदस्य भी है। लगातार दो बार प्रदेश किसान मोर्चा में आमंत्रित सदस्य की भूमिका में भी बने रहे और सन 2000 से 2004 तक जनपद पंचायत पोंडी उपरोड़ा में महिला सीट होने पर धर्मपत्नी श्रीमती रामप्यारी जाखड़ को जनपद सदस्य का उम्मीदवार बनाया एवं रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत हासिल भी कराई। फिर सन 2004 से 2014 तक जनपद सदस्य का पद ST वर्ग के लिए आरक्षित हो गया। सन 2014 में पुनः जनपद पंचायत पोंडी उपरोड़ा में सामान्य सीट होने पर उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया और विजयी होकर 2014 से 2020 तक जनपद सदस्य के दायित्व का बाखूबी निर्वहन किया। जनपद पंचायत पोंडी उपरोड़ा में सन 2020 में पुनः मुक्त महिला सीट होने पर उन्होंने अपनी धर्म पत्नी रामप्यारी जाखड़ का नामांकन दाखिल कराया जो रिकॉर्ड तोड़ मतों से जनपद सदस्य का चुनाव जीतकर वर्तमान में जनपद पंचायत पोंडी उपरोड़ा में उपाध्यक्ष के पद का निर्वहन कर रही है।

सन 2003 में रायपुर सांसद श्री रमेश बैस जी के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा का भव्य प्रदर्शन किया। इसके कुछ दिनों पश्चात छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। प्रकाश चंद्र जाखड़ को राम रथ यात्रा में भी यात्रा प्रभारी बनाया गया था जहां उनके द्वारा अच्छे ढंग से राम रथ यात्रा का निर्वहन किया गया परिणाम स्वरुप क्षेत्र में यात्रा सफल रही एवं सकारात्मक माहौल बना। प्रकाश चंद जाखड़ भारतीय जनता पार्टी के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से बड़े ही अच्छे व्यक्तिगत संबंध है एवं सबके साथ मिलजुल कर कार्य करने का अच्छा अनुभव है। सामान्य नागरिकों तथा ग्रामीणों के बीच भी इनकी एक अच्छी छवि है ईमानदार कर्तव्य वरिष्ठ एवं दृढ़ संकल्पित व्यक्ति के रूप में लोगों के बीच जाने जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के बीच प्रकाश चंद्र जाखड़ ने व्यक्तिगत संबंधों व सहयोगकर्ता के रूप में खासी पकड़ है।