
कोरबा/कटघोरा 25 नवम्बर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा से अम्बिकापुर नेशनल हाईवे 130 में शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे बांगों थानांतर्गत मोरगा के समीप ढेलवाडीह से चौथिया बाराती लेकर अम्बिकापुर जा रही तेज़ रफ़्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमे 4 घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल कोरबा रिफर कर दिया गया।