
कोरबा 23 नवम्बर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता, सुविख्यात चिकित्सा विद एवं कोरबा लोकसभा से पूर्व सांसद रहे स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो की चतुर्थ पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कोरबा में आज पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो की चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई गई । इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं उनके साथ बिताए गए अपने अनुभवों को स्मरण किया ।