कोरबा : पाली तानाखार विधानसभा के पाली में BJP चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ.. भाजपा केवल सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि समाज बनाने के लिए काम करती है-रामदयाल उइके.

कोरबा/पाली 21 अक्टूबर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : छत्तीसगढ़ प्रदेश में विधानसभा चुनाव को सिर्फ 26 दिन शेष है ऐसे में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और राजनीति दल क्षेत्र में सक्रिय है। ऐसे में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामदयाल उइके की उपस्थिति में आज विधानसभा क्षेत्र पाली में भाजपा का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन अवसर से पहले भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके जी ने पाली के विभिन्न धार्मिक स्थल जय बुडादेव शक्ति पीठ, शिव मंदिर, महामाया मंदिर, हनुमान मंदिर आदि में दर्शन कर आशीर्वाद मांगा, जिसके बाद चुनाव कार्यालय पहुंच कर विधिवत पूजा अर्चना और फीता कटकर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। उक्त अवसर पर अतिथियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कार्यालय उद्घाटन के अवसर बीजेपी प्रत्याशी रामदयाल उइके ने कहा कि मैं यह मानता हूं कि भाजपा अन्य पार्टियों से भिन्न पार्टी है। भाजपा अन्य राजनीतिक पार्टियों की तरह नहीं है। अन्य पार्टियां केवल सरकार बनाने के लिए राजनीति करती है, लेकिन भाजपा जो केवल सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि समाज बनाने के लिए काम करती है। भाजपा हिंदुस्तान की एक ऐसी पार्टी है, जिसकी अपनी एक विचारधारा है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रवासी नेता बिंदेश्वरी साहनी, विधानसभा प्रभारी ब्रजेन्द्र शुक्ला, विधानसभा संयोजक संजय भावनानी, सह संयोजक अजय जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत देवी सिंह टेकाम, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरण मरकाम, मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष चैतमा शुकालु प्रजापति, मंडल अध्यक्ष कृष्णा यदु, पूर्व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल, वरिष्ट नेता ज्ञान सिंह राजपाल, मंगल छाबड़ा, इंद्रराज बत्रा बतरा, गोवर्धन कंवर, गीता शुक्ला, कीर्ति कश्यप, प्रयाग नारायण सांडिल्य,शिव दुलारी साहू, मंडल महामंत्री कमल सिंह राज, विवेक कौशिक, मुकेश कौशिक, विपिन कश्यप, दिलीप पटेल, मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, सह प्रभारी विक्की अग्रवाल,हरीश चावड़ा,हरीश चावड़ा, दिल बाई पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।