कोरबा : पाली तानाखार विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी रामदयाल उइके का धुंआधार जनसम्पर्क.. मतदाताओं का उइके को मिल रहा आशीर्वाद.. कोडा से पाथा तक पुल निर्माण कराने का दिया ग्रामीणों को आश्वासन.

कोरबा/पाली तानाखार 16 अक्टूबर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगभग 85 विधानसभाओं के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है अभी एक सूची का इंतजार बाकी है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद सभी प्रत्याशी अपना जनसम्पर्क शुरू कर दिए हैं। कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी ने रामदयाल उइके को पुनः मौका दिया है। बतादें की रामदयाल उइके कांग्रेस पार्टी से पाली तानाखार में 3 बार लगातार विधायक रह चुके है। 2018 में कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह की वजह से रामदयाल उइके ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। लेकिम उन्हें 2018 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। हार की सबसे बड़ी वजह रामदयाल उइके द्वारा चुनाव के ठीक कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी का हांथ छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करना और लोगो के बीच पहुंच कर अपना चुनाव चिन्ह का पूर्ण प्रचार न कर पाना।

इस बार 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतोय जनता पार्टी ने राम दयाल उइके को पुनः पाली तानाखार विधानसभा से चुनाव में उतारा है। राम दयाल उइके के प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद उनका विधानसभा क्षेत्र में धुंआधार जनसम्पर्क शुरू हो गया है। वे प्रतिदिन सुबह 8 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक 20 ग्राम पंचायतों में सघन जनसम्पर्क कर रहें हैं। जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों का लगातार राम दयाल उइके को आशीर्वाद मिल रहा है। आज वे पाली तानाखार विधानसभा के ग्राम पंचायत घरीपखना, दर्राभाटा, बांझिबन, गुरुडमुडा, कोडा के साथ अन्य ग्राम पंचायतों में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन अपनी समस्याओं को लेकर बीजेपी प्रत्याशी राम दयाल उइके के पास पहुंच रहे हैं। कोडा ग्राम में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी।

विधायक बनते ही सबसे पहले कोडा से पाथा तक का पुल बनवाना पहली प्राथमिकता

आज अपने सघन जनसंपर्क के दौरान राम दयाल उइके ग्राम पंचायत गुरुडमुडा के आश्रित ग्राम कोडा पहुंचे। बतादें की कोडा गांव हसदेव नदी के किनारे वनांचल क्षेत्र में बसा हुआ है। यहां के ग्रामीणों के लंबे समय से मांग है कि कोडा से पाथा तक हसदेव नदी में एक पुल बन जाने से यहां के लोगों को लंबी दूरी का रास्ता तय करने से निजात मिलेगी। राम दयाल उइके ने ग्रामीणों को परी तरह आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके विधायक बनते ही सबसे पहले वे कोडा से पाथा तक सुगम रास्ते के तौर पर हसदेव नदी पर पुल बनावाने का कार्य करवाएंगे ताकि यहां के ग्रामीणों को 60 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करने से निजात मिलेगी और यहां की बेटियां जो पाथा व आसपास के क्षेत्रों में ब्याही गई है यहां के लोगों से उनसे मिलने के लिए सहूलियत मिल सके।

विकास कार्य शून्य, धर्मांतरण का कार्य सबसे ज्यादा हुआ

भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राम दयाल उइके ने कहा कि कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। इसके अलावा चहुंओर अराजकता का माहौल है। पाली तानाखार विधानसभा में भी कांग्रेस के नेताओं की कार्यशैली से जनता परेशान हो चुकी है। पिछले 5 वर्ष से क्षेत्र में ऐसा कोई भी कार्य नहीं हुआ है जिसे कांग्रेसी अपनी उपलब्धि बता सकें। सडक़ की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा मूलभूत समस्याओं का भी अंबार लगा हुआ है। ऐसे में भाजपाई कमर कस लें जिससे आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया जा सके। श्री उइके ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में दौरा करने के दौरान लोगों से जानकारी मिल रही है कि क्षेत्र में विकास की गति शून्य हो चुकी है। बल्कि धर्मांतरण का कार्य जोरों से हुआ है।