CG ELECTION 2023 : पाली तानाखार के लोकप्रिय नेता रामदयाल उइके को मिली बीजेपी से टिकट, उइके ने प्रेसवार्ता में कहा कि बीते 5 सालों में क्षेत्र का विकास नही बल्कि जमकर कराया गया धर्मांतरण.

कोरबा/पाली तानाखार 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : विधानसभा चुनाव 2023 में प्रत्याशियों की सूची जारी होने का इंतजार लगभग अंतिम चरण की ओर है। भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी सूची जारी कर दी है तो वही कांग्रेस की सूची का इंतजार कांग्रेस के दावेदार अभी भी कर रहे है उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द कांग्रेस भी अपनी सूची जारी कर सकती है। पाली तानाखार विधानसभा की सूची में यहां के पूर्व लोकप्रिय विधायक रहे रामदयाल उइके को भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी बतौर उतारा है। रामदयाल उइके इसके पूर्व कांग्रेस पार्टी से पाली तानाखार विधानसभा से 3 बार लगातार विधायक रह चुके है। 2018 में कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह की वजह रामदयाल उइके भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। लेकिन चुनाव के विधाससभा चुनाव के ठीक पहले पार्टी बदलने से चुनाव चिन्ह को लेकर मतदाताओं में असमंजस की स्थिति बनी और बाज़ी वर्तमान विधायक मोहितराम केरकेट्टा मार गए। लेकिन सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ग्रामीण अंचलों में जागरूकता की कमी को देखते हुए वे अपने चहेते विधायक रहे रामदायल उइके को ही अपना मत दिया । लेकिन यहां पर यह हुआ कि विपक्ष के नेता ने बाजी मारी ली और रामदयाल उइके को हार का सामना करना पड़ा।

बीते 5 वर्षों में लोगो के बीच पहुंचे राम दयाल उइके

पाली तानाखार विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी रामदयाल उइके 2018 विधानसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने राजनीति से हार नही मानी बल्कि वे बीते 5 वर्षो में अपना जनसम्पर्क लोगों के बीच बनाते रहे है और क्षेत्र में लोगो के सुख दुख में शामिल होते रहे। रामदयाल उइके राजनीति के क्षेत्र में एक कुशल राजनीतिज्ञ और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है। वे छत्तीसगढ़ की राजनीति से लेकर दिल्ली तक की राजनीति में भी अपनी एक अलग पहचान बनाने में माहिर रहे हैं। विधानसभा 2023 के चुनाव में पाली तानाखार विधानसभा जोकि कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है उसे यदि कोई भेद सकने में सक्षम हैं तो वो रामदयाल उइके ही हो सकते है। बीजेपी द्वारा राम दयाल उइके को पाली तानाखार विधानसभा से प्रत्याशी बनाये जाने पर विधानसभा के बीजेपी समर्थकों में जहां खुशी की लहर है तो वही ग्रामीण अंचल में ग्रामीणों को भी अपने लोकप्रिय नेता को पुनः क्षेत्र का विधायक बनाने की ललक साफ नजर आ रही है।

राम दयाल उइके को मिल रहा भरपूर जनसमर्थन.

भारतीय जनता पार्टी से राम दयाल उइके को पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाये जाने से यहां की जनता को एक नई उम्मीद दिखाई देने लगी है वजह है क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता। लोगों के बीच जाकर तथा लोगों के हर सुख दुख शामिल होने के साथ ही राम दयाल उइके जनसम्पर्क में लोगो के बीच पहुंच रहे है और क्षेत्र की जनता उनको अपना भरपूर समर्थन दे रही है। लोगो का कहना है की इन बीते 5 वर्षो में क्षेत्र विकास से कोसो दूर हो गया है। रामदयाल उइके के आने से और उनकी जीत से निश्चित तौर पर आने वाले वर्षो में क्षेत्र विकास की एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा।

पाली तानाखार विधानसभा में विकास नही केवल वृहद रूप से कराया गया धर्मांतरण

पाली तानाखार विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी राम दयाल उइके ने प्रेसवार्ता आयोजित कर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस हमेशा से दोगली राजनीति करती चली आ रही है। लेकिन इस बार प्रदेश की जनता कांग्रेस को जड़ स्व उखाड़ फेंकने को तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक ने इन बीते 5 सालों में पाली तानाखार विधानसभा में कोई विकास नही किया है बल्कि आदिवासी भाइयों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का काम किया है। जगह जगह चर्च बनवाकर लोगों उनके धर्म से भटकाकर ईसाई धर्म मे बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बात होती है तो उनका यही कहना है कि विभाग से केवल वसूली का काम किया गया है। सरपंच बताते है की ग्राम पंचायत में काम दिलाने के नाम से लाखों रुपये लिए गए लेकिन आज तक उन्हें काम नही दिया गया। कांग्रेस के ही कार्यकर्ता अपने विधायक से नाराज़ है तभी तो उनका वीडियो वायरल कर रहे हैं। उन्होंने विधायक मोहितराम केरकेट्टा पर आरोप लगाते हुए हुए कहा इन्होंने 2018 के चुनाव में अपनी जाति को छिपाई थी। और अपना नाम केवल मोहितराम ही लिखवाया था। लेकिन इन बीते 5 सालों में पाली तानाखार की जनता जान चुकी है और इस बार की जनता पाली तानाखार विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत देते हुए 35 हज़ार से अधिक के अंतर से जीत हासिल करेगी और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएगी।