कोरबा : कटघोरा DFO ने वनमण्डल कार्यलय में किया ध्वजारोहण, पूरे डिवीजन के अधिकारी व कर्मचारियों ने दी तिरंगे को सलामी..

कोरबा ,( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) शशिकांत डिक्सेना : स्वतंत्रता दिवस पर आज कटघोरा वन मण्डल के नवनियुक्त वनमण्डलाधिकारी ( DFO ) कुमार निशांत ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान वनमण्डल के उप वनमण्डलाधिकारी संजय त्रिपाठी, कटघोरा रेंजर अशोक मन्नेवार, रेंजर मनीष सिंह तथा कटघोरा रेंज के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी। DFO कुमार निशांत ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकानाएं दी।