कोरबा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विकासखंड स्तरीय आत्मानंद विद्यालय कटघोरा में प्रशासनिक अधिकारी व स्कूली बच्चों ने सामूहिक योगाभ्यास किया..


कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) अकित सिंह : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “एक विश्व एक स्वास्थ्य “तथा “हर घर आंगन योग” संदेश लोगों तक पहुचाने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिव जी बनर्जी के सफल मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद विद्यालय कटघोरा में नगर पंचायत अध्यक्ष रतन मित्तल,सीईओ वीरेंद्र राठौर,सीएमओ कटघोरा ज्ञान पुंज कुलमित्र नायब तहसीलदार दुर्गेश तवर ,बीईओ कटघोरा आई पी कश्यप,प्राचार्य सेजेस एम.एस कवर,प्राचार्य बालक कटघोरा मनोज सराफ,प्राचार्य कन्या कटघोरा श्रीमती एफ एक्का, लेखापाल जनार्दन उपाध्याय, संजय अग्रवाल पार्षद नगर पंचायत कटघोरा,एवम अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने के साथ सम्पन्न हुआ।


इससे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष कटघोरा ने नगरवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बधाई दी, उन्होंने कहा कि- योग स्वस्थ,तनावमुक्त औरअनुशासित जीवन जीने की एक शैली है l ‘हर घर आंगन योग’ के प्रति लोगों में जागरुकता लाने की अपील भी उन्होंने की.आगे कहा, आइये, हम सब मिलकर ‘हर घर आंगन योग’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएँ।
योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें सकारात्मकता और आंतरिक भावनात्मक मजबूती भी मिलती है l बी ई ओ कटघोरा आई पी कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा की योग को निरोग रहने का उत्तम साधन माना गया है. यह भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग करें। योग कोअपनाने से शारीरिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, ज्ञात हो हमारे स्कूलों में प्रति शनिवार बस्ता विहीन दिवस में योगा का अभ्यास करवाया जाता है।


कार्यकम को सफल बनाने मे जनपद पंचायत,नगर पालिका के पार्षद एवं कर्मचारी विकास खंड शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालय के शिक्षक,छात्र-छात्राएंँ, उप प्राचार्य कु. एस. बी. रिज़वी, सी ए सी अनंत सर, चक्रधारी सर, अजय श्रीवास्तव,संकुल के समस्त प्रधान पाठक एवं शिक्षक व्याख्याता असरिता एक्का, लक्ष्मी उईके, माया दत्ता, मिनाक्षी डिक्सेना, रविंद्र कंवर,संजय चंद्रा,भूपेंद्र वर्मा,भारत भूषण साहू ,शेषनारायान जायसवाल, मीना साहू,रवि कुर्रे, मंगल भवन, व्याख्याता मनोज लोहानी, पटेल सर, कार्यक्रम में सम्मिलित हुए l कार्यक्रम का संचालन बीईओ कटघोरा एवं आभार प्रदर्शन सी एम ओ कटघोरा ने किया l