कटघोरा : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ने मनाया दिवाली और भैया दूज उत्सव.. ईश्वरी ज्ञान का प्रकाश ही स्वच्छता और पारदर्शिता लाएगा.

कोरबा/कटघोरा 28 अक्टूबर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा कटघोरा में 27 अक्टूबर गुरुवार को दिवाली और भैया दूज उत्सव मनाया गया। इस दौरान कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल, वार्ड 4 की पार्षद अर्चना अग्रवाल, डॉ रीता, ब्रह्मकुमारी रुक्मणि दीदी कोरबा संचालिका, श्रुति बुधिया, स्मृति बुधिया एवं शाखा के भाई बहन उपस्थित रहे

कटघोरा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में गुरुवार को दिवाली और भैया दूज उत्सव मनाया गया। ब्रह्मकुमारी रुक्मणि दीदी जी ने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दीप जलाकर हम ज्ञानरत्न धन की कामना करते है। ताकि अज्ञान का तामस जिंदगी से चला जाए। जीवन में ज्ञान जागृति न होने से ही मनुष्य चोरी सहित अन्य गुनाह अंधेरे में नजर चुराकर करता है। मिथ्या समझ के कारण समाज में ये गलतियां हो रही है। ईश्वरी ज्ञान का प्रकाश ही स्वच्छता और पारदर्शिता लाएगा। बतौर मुख्य अतिथि पार्षद अर्चना अग्रवाल ने कहा कि इस भारत भूमि को जगमग करने के लिए परम ज्योति निराकार परमात्मा का अवतरण हुआ है। सर्व अनिष्टों से निवृति उनसे योग लगाकर ही हो सकती है। प्राकृतिक परिवर्तनों के बाद प्रकृति फिर संतुलन को प्राप्त करेगी और भारत के अन्न-धन के भंडार को पुन: भरपूर होकर सच्ची दिवाली इस दुनिया में आएगी।

संस्थान की संचालिका ब्रह्माकुमारी बहन ने भाई दूज का टीका सभी को लगाया और मुंह मीठा किया। भाई दूज के आध्यामिक रहस्यों को बताते हुए कहा कि वास्तव में मस्तक या दोनों भौहों के बीच भृकुटि का मध्य स्थल मनुष्य शरीर का वह स्थान है, जहां आत्मा निवास करती है। जब शिवशक्तियां मनुष्यों को अर्थ सहित ईश्वरीय ज्ञान का यह रहस्य भी सुनाती है। आत्मा अविनाशी है। कार्यक्रम में सभी ने एक-एक दीप जलाकर आनेवाले समय में आत्मदीप जागृत रखने का संकल्प लिया।