त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के समाप्त होने के बाद आज कोरबा जिले के सभी विकासखण्डों में अध्यक्ष- उपाध्यक्ष का निर्वाचन कार्य सम्पन्न हुआ, जिसमें कटघोरा जनपद पंचायत में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी से बाज़ी मारने में सफल रही….

कोरबा (सेंट्रल, छत्तीसगढ़) :- प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के समाप्त होने के बाद सरपंच, पंच, जनपद सदस्य व जिला पंचायत के सदस्यों ने जीत अर्जित की है जिसमें सरपंच व पंच के शपथ ग्रहण के बाद आज जनपद पंचायत में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराया गया। कटघोरा में 17 जनपद सदस्य होने के साथ ही पूर्व अध्यक्ष लता कंवर ने चुनाव के पहले ही निर्विरोध जीत हासिल की थी। कटघोरा जनपद में आज कांग्रेस से अध्यक्ष पद पर लता कंवर ने 9 मत हासिल कर जीत हासिल की, इनके विरुद्ध गिरिजा बिंझवार ने 8 मत ही प्राप्त किया। उपाध्यक्ष में कांग्रेस के गोविंद सिंह कंवर तथा भाजपा से रामप्रसाद कोराम ने दावेदारी की जिसमें दोनों को बराबर मत मिलने से रिजल्ट टाई हो गया इस स्थिति में अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ने एक बच्चे के माध्यम से चिट निकाल कर उपाध्यक्ष की घोषणा की जिसमें कांग्रेस के गोविंद सिंह कंवर को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने मीडिया के माध्यम जनता का आभार व्यक्त करते हुए विकास की बात कहीं…..