पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक में कांग्रेस की बड़ी हार पर पूर्व उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने पाली तानाखार विधायक पर लगाया पार्टी की हार पर गंभीर आरोप

कोरबा ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) :- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के खत्म होते ही आज जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए जनपद सदस्यों ने निर्वाचन किया। पोंडी उपरोड़ा विकासखंड जिसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यहां से विधायक मोहित केरकेट्टा ने 10 हज़ार वोटों से जीत दर्ज कराई थी। लेकिन पंचायत चुनाव में आज जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया। पोंडी उपरोड़ा जनपद पंचायत में गोंगपा से अध्यक्ष के लिए संतोषी पेन्द्रों तथा भाजपा कि रामप्यारी जाखड़ को उपाध्यक्ष चुना गया। यहां पर कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने इस करारी हार से नाराज होकर पाली तानाखार विधायक पर इस हार का सीधा आरोप लगाते हुए, बताया कि विधायक अपनी दूसरी टीम बनाकर चलना चाह रहे हैं, जिसकी वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बड़ी नाराज़गी है, तथा जिसकी वजह से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। लालपुर से जनपद के चुनाव लड़ते समय विधायक ने मुझे जोकि मैं कांग्रेस पार्टी से काफी लंबे समय से जुड़ा हूँ। लेकिन विधायक ने मुझे ही नहीं बल्कि किसी भी कांग्रेस के जनपद सदस्य हो या सरपंच, उन्होंने किसी को भी चुनाव के समय साथ नहीं दिया है, बल्कि भोला गोश्वामी जो कि शुरू से ही भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता माना जाता है , उसे आज वे जनपद में कांग्रेस का समर्थन देकर उपाध्यक्ष में दावेदारी करायी, लेकिन यहां पर उनको जोरदार हार का सामना करना पड़ा। विधायक द्वारा इस तरह अपने पार्टी को नजरअंदाज करना कहीं न कहीं पोंडी उपरोड़ा में कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के बराबर है, अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले समय पर यहां पर कांग्रेस की क्या स्थिति रहती है…