पाली : गंजेन्द्र सिंह क्षत्रिय बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के उपाध्यक्ष.. इन्हें भी मिली जिम्मेदारी.. देखिए सूची..

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़) : प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार गोपाल थवाईत उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ एवं संगठन प्रभारी जिला कोरबा तथा सुरेंद्र प्रताप जायसवाल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अनुमोदन एवं अनुशंसा से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली जिला कोरबा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई सूची जारी कई गए हैं।

जिसमें पाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पोंडी ग्राम पंचायत के गजेंद्र सिंह क्षत्रिय को दी गई है, तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है।

यहां यह बता दें कि पूर्व में गठित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी यथावत रहेगी, पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में जहां से लगातार कई वर्षों से कांग्रेस का परचम लहरा रहा है। भविष्य में संगठन को और सक्रिय करने के लिए उक्त पदाधिकारियों को पदस्थ किया गया है। जिससे पाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को और ताकतवर बनने में मदद मिलेगी। तथा वर्तमान सदस्य अभियान को और गति मिलेगी एवं पार्टी मजबूत होगी।