पाली: राष्ट्रीय किसान दिवस पर शीतल सिंह का किया गया सम्मान..

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़): – शासकीय हाई स्कूल मदनपुर रजकम्मा में प्राचार्य राजीव जोगी एवं जनपद सदस्य नीलेश यदु के मार्गदर्शन में विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय किसान दिवस पर गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया।सर्वप्रथम संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल ने मुख्य अतिथि किसान शीतल सिंह कंवर का तिलक रोली से स्वागत किया।तदुपरान्त किसान दिवस के उद्देश्य और महत्व को समझाया।पांचवे प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किसानों के हित मे किये गए कार्य,जमीदारी एबोलेशन बिल 1952से छात्र छात्राओं को अवगत कराया।मुख्य अतिथि शीतल सिंह कंवर ने सहज और सरल भाषा मे अपने किसानी जीवन में आने वाली परेशानियों को बताया। कु. कुमुदिनी ने औद्योगीकरण से कृषि भूमि के घटते रकबे पर चिंता व्यक्त की एवं विद्यार्थियों से कृषि कार्य मे अपने माता -पिता का यथासंभव मदद के लिए कहा।कमलेश्वरी साहू ने किसानो को अन्नदाता बताया।अंत मे विद्यालय परिवार की तरफ से वयोवृद्ध कृषक शीतल सिंह का सम्मान कंबल एवं श्री फल से किया गया।कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने और आभार कुमुदिनी ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र-छात्राओं की अहम भागीदारी रही।