प्रत्येक बूथ में बनेगी 20 युवाओं की टीम,भाजयूमो की बैठक में बनी रणनीति

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़)विनोद उपाध्याय:- आज भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल हरदीबाजार की कामकाजी बैठक  स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित गई,बैठक में भाजयूमो के पूर्व कार्यक्रम की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई,भाजयूमो आने वाले समय मे प्रत्येक कार्यकर्ताओं का डाटा एंट्री फॉर्म भरवाने जा रही है ताकि सक्रिय कार्यकर्ताओं का डाटा प्रदेश एवं केंद्रीय कार्यालय में जमा किया जा सके,व कमल युवा वाहिनी (1 बुथ 20 युथ) भरने के विषय में चर्चा की गई। भाजयूमो समस्त बूथ में फ़ोटो युक्त 20 जवानों की टीम बनाने जा रही है, इस कामकाजी बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिलामंत्री नरेश टंडन,भाजयूमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर,भाजपा मंडल महामंत्री विजय राठौर,भाजयूमो जिला मीडिया प्रभारी एवं हरदीबाजार मंडल प्रभारी दीपक शर्मा,जिला सदस्य भाजयूमो पंकज धुर्वा,बंटी साहू,भाजयूमो हरदीबाजार मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर यादव,महामंत्री नरेंद्र अहीर,राजकुमार पटेल,आकाश राठौर,सत्येश कुमार राठौर,निखिल राठौर,उमाशंकर पटेल,सौरभ श्रीवास,रामकुमार पटेल,विनोद कुमार,सुरेश पटेल,नारायण सिंह,प्रीतम पटेल,विवेक कुर्रे,विकास कुमार आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।