शा.उ. माध्यमिक विद्यालय उतरदा के छात्र एवं शिक्षकों के द्वारा संपूर्ण टीकाकरण अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई

कोरबा (सेंट्रल छत्तीसगढ़)विनोद उपाध्याय:- भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण योजना संपूर्ण टीकाकरण अभियान कार्यक्रम के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतरदा के स्काउट एवं गाइड के साथ विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं का जागरूकता अभियान रैली निकाली गई । स्काउट गाइड प्रभारी व्याख्याता राकेश टंडन ने बताया कि लगभग 500 विद्यार्थियों का दल एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने ग्राम उतरदा में रैली निकालकर टीकाकरण के लिए समस्त ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम में व्याख्याता पी पी अंचल द्वारा स्लोगन लेखन का कार्य किया गया । जागरूकता अभियान रैली में संस्था के व्याख्याता पटवर्धन खांडे, नरेंद्र कुमार पाटले, अनुज कुमार जांगड़े, नीलिमा सोनी, ममता मांडले, सुधीर कुमार चंद्रा, निर्मला शर्मा संगीता भारद्वाज सहित विद्यालय के समस्त व्याख्यातागण ने भाग लिया। संस्था के प्रभारी प्राचार्य जी पी लहरें एवं व्याख्याता राकेश टंडन ने रैली के दौरान ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए चर्चा कर प्रोत्साहित किया।