एस जे आर यूथ फाउंडेशन शाखा परिवार कटघोरा के द्वारा ग्राम सुतर्रा बिलासपुर मुख्य मार्ग में मानवता की एक पहल, नेकी की दीवार का आज शुभारंभ किया, नेकी की दीवार कटघोरा के बाद यह दूसरा स्थान बना…

कोरबा (हिमांशु डिक्सेना) कटघोरा :- एस जे आर यूथ फाउंडेशन शाखा परिवार कटघोरा के द्वारा ग्राम सुतर्रा बिलासपुर मुख्य मार्ग में मानवता की एक पहल नेकी की दीवार का आज शुभारंभ किया गया। दीवार के शुभारंभ करने का उद्देश्य हर जरूरतमंद व्यक्तियों की आवश्यकताओं की पूर्ति का एक माध्यम मात्र, जिसमें सामान्य जनमानस के उपयोग विहीन वस्तुओं का संग्रह कर जिन्हें जिसे जरूरत हो वे यहां से ले जाएं और जिनके जरूरत से ज्यादा उपयोग विहीन है, वे यहां छोड़ जाये, जिससे जरूरतमंद गरीब लोगों को कपडों की मदद मिल सकेगी। एस जे आर यूथ फाउंडेशन के द्वारा कटघोरा अस्पताल में प्रतिदिन भोजन सेवा, सुबह चाय सेवा एवं अन्य दो अस्पतालों में निशुल्क सेवा प्रदान की जा रही है। संस्था प्रमुख सेंटी गर्ग, ज्योति प्रकाश जयसवाल, रवि गर्ग, सौरभ ठाकुर, दीपक शिवराज की अहम भूमिका रही…