कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव कोरबा पर कटघोरा के युवक द्वारा फेसबुक आई डी पर अभद्र टिप्पणी करने पर कटघोरा थाना प्रभारी से की गई शिकायत

(डैक्स )कटघोरा :- प्रदेश में साइबर क्राइम दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ललिता डिक्सेना तथा कटघोरा पूर्व विधायक व संसदीय सचोव लखनलाल देवांगन पर कटघोरा के युवक सैय्यद सहबान अली द्वारा फेसबुक पर पोस्ट की गई फोटो पर अभद्र टिप्पणी करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। जिस पर कटघोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा कटघोरा थाना प्रभारी से शिकायत कर उचित कार्यवाही की मांग की। थाना प्रभारी रघुनंदन प्रसाद शर्मा ने उक्त व्यक्ति पर उचित कार्यवाही आश्वासन दिया