
कटघोरा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : नवरात्रि के पावन अवसर पर कटघोरा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गरबा एवं डांडिया का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
केटीजी क्लब(KTG Club), कटघोरा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले ‘द गरबा नाइट्स 2026 – दिल से डांडिया’ को लेकर नगरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
पूर्व वर्षों में यह आयोजन गोकुलधाम में आयोजित किया जाता था, किंतु इस वर्ष यह भव्य कार्यक्रम अग्रसेन भवन, कटघोरा में संपन्न होगा। यह त्रिदिवसीय गरबा महोत्सव आगामी 17, 18 और 19 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसका समय प्रतिदिन रात्रि 7:00 बजे से निर्धारित किया गया है।
बाहर से आए कलाकारों द्वारा होगी प्रस्तुति कार्यक्रम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीनों दिन बाहर से आए प्रसिद्ध कलाकारों एवं दलों द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो गरबा प्रेमियों को पारंपरिक एवं आधुनिक धुनों पर थिरकने पर मजबूर कर देंगे।
प्रतिदिन दिए जाएंगे आकर्षक पुरस्कार आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु तीनों दिन विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
- 1 गरबा क्वीन
- 1 गरबा किंग
- 1 गरबा लिटिल स्टार
- 11 बेस्ट गरबा अवार्ड
प्रवेश नियम एवं संपर्क कार्यक्रम में प्रवेश हेतु ‘एंट्री पास’ (Entry Pass) अनिवार्य किया गया है तथा भारतीय संस्कृति और मर्यादा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश के लिए तिलक लगाना भी अनिवार्य रहेगा।
कार्यक्रम एवं पास से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आयोजकों द्वारा मोबाइल नंबर 9893650225, 9755197111, 9340661596, एवं 8839693525 जारी किए गए हैं। आयोजक समिति ने सभी धर्मप्रेमियों एवं नगरवासियों से सपरिवार पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।