युवा कांग्रेस के महासदस्यता अभियान में सहयोग के लिए प्रतीक पांडेय ने रामपुर की जनता एवं युवा साथियों का जताया आभार

रामपुर ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ )। युवा कांग्रेस के महासदस्यता अभियान के सफल आयोजन एवं अभियान में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी युवा साथियों, कार्यकर्ताओं एवं रामपुर विधानसभा की जनता के प्रति युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी प्रतीक पांडेय ने हृदय से आभार व्यक्त किया।

प्रतीक पांडेय ने कहा कि महासदस्यता अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में युवा साथियों ने जिस उत्साह और समर्पण के साथ घर-घर एवं गांव-गांव जाकर युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य किया, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सदस्यता बढ़ाने का प्रयास नहीं, बल्कि युवाओं को संगठन से जोड़कर उनकी आवाज को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने विशेष रूप से रामपुर विधानसभा की जनता और युवा साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्यक्ष रूप से साथ देने वाले कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पर्दे के पीछे रहकर सहयोग करने वाले प्रत्येक साथी का योगदान भी उनके लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है।

प्रतीक पांडेय ने कहा, “रामपुर के युवाओं का विश्वास और साथ मुझे लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आने वाले समय में युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए मैं पूरी निष्ठा के साथ कार्य करता रहूंगा।”

उन्होंने सभी युवा साथियों से संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।