राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि; गांधी चौक पर हुआ माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

पाली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के तत्वावधान में नगर के हृदय स्थल गांधी चौक पर एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बापू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों और पदचिन्हों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया।

सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर बापू के जयंती को याद किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव प्रशांत मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, सद्भाव और आपसी भाईचारे के बल पर देश को आजादी दिलाई। आज के दौर में जब देश में नफरत और विभाजनकारी ताकतें सिर उठा रही हैं, तब बापू के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार एवं पूर्व श्रम कल्याण आयोग सदस्य नवीन सिंह ने कहा कि गांधीजी का जीवन त्याग, सेवा और समरसता का प्रतीक है। उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत लाल एवं वर्तमान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सत्यनारायण कंवर ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गांधीवादी मूल्यों और जनहित की लड़ाई के लिए तत्पर रहेगी।

वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के नगर अध्यक्ष दीपक जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला सचिव अजय सैनी तथा ग्राम पंचायत रजरिया के सरपंच सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पदाधिकारी मंचस्थ रहे। वक्ताओं ने स्थानीय स्तर पर संगठन की मजबूती और बापू के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने की बात कही।

बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी चौक पर आयोजित इस जयंती कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से: गब्बर सैनी, सुखलाल जायसवाल, तुषार रॉबिंसन, विकास पटेल, आशु जायसवाल, पवन ध्रुव, चमेली सोनी, शकुंतला मरावी, अमित परिहार, स्वप्निल मिश्रा, विवेक चौहान, दिनेश, दुर्गेश, बबलू वर्मा, खुरसिंगा, सावित्री श्रीवास, ममता दीदी, श्रीमती गिरजा पैकरा, श्रीमती चंद्र किरण जायसवाल सहित स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने नगर में शांति, सद्भाव और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।