विधायक प्रेमचंद पटेल ने ग्राम नेवसा में 53.26 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, पाठ बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़) विनोद उपाध्याय :कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नेवसा में 53 लाख 26 हजार रुपये की


लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। कार्यक्रम से पूर्व विधायक ने पहाड़ पर स्थित प्रसिद्ध नेवसा पाठ बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

​ग्राम पंचायत नेवसा में स्वीकृत विकास कार्यों में ₹19.59 लाख की लागत से बनने वाला सामुदायिक भवन सह अहाता, ₹16.12 लाख की लागत से तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण तथा ₹17.55 लाख की लागत से बनने वाली 620 मीटर लंबी सीसी सड़क शामिल है।

​इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामवासियों को बेहतर आवागमन, जल संरक्षण और सामुदायिक आयोजनों हेतु पक्की सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है।

​गांव के वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों ने इन आवश्यक कार्यों की स्वीकृति के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

​कार्यक्रम में शिवलाल यादव, जमुना यादव, रामकुमार राठौर, लक्ष्मण प्रसाद यादव, हीरालाल पटेल, हीरामन पटेल, कृष्णा साहू, रफीक खान, मुनेश्वर केवट, दुकालू पटेल, व्यास नारायण पटेल, बुधराम, अमृता यादव, रोहित राठौर, रितेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।