रायपुर। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 के लिए स्कूलों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक इन तीनों अवसरों पर विद्यार्थियों को कुल 15 दिनों की छुट्टी मिलेगी। छुट्टियों का यह शेड्यूल शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अहम है।
अक्टूबर में दशहरा की छुट्टी
दशहरा पर्व के दौरान स्कूलों में 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक अवकाश रहेगा। यानी विद्यार्थियों को लगातार पांच दिनों तक स्कूल नहीं जाना होगा।
नवंबर में दीपावली का अवकाश
दीपावली के लिए 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक छुट्टी निर्धारित की गई है। इस दौरान भी कुल पांच दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे।
दिसंबर में शीतकालीन छुट्टी
साल के आखिरी महीने में विद्यार्थियों को विंटर ब्रेक मिलेगा। 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। यह छुट्टी भी पांच दिनों की होगी।
2026 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
दशहरा: 17 से 21 अक्टूबर 2026 — 5 दिन
दीपावली: 6 से 10 नवंबर 2026 — 5 दिन
शीतकालीन अवकाश: 24 से 28 दिसंबर 2026 — 5 दिन
कुल अवकाश: 15 दिन
पिछले सत्र में मिली थी 18 दिन की छुट्टी
शैक्षणिक सत्र 2025-26 की तुलना करें तो उस दौरान दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए छह-छह दिन निर्धारित किए गए थे। यानी तीनों अवसरों पर कुल 18 दिनों का अवकाश था।
वर्ष 2026 में इन तीनों प्रमुख छुट्टियों को मिलाकर कुल 15 दिन का अवकाश निर्धारित किया गया है। इस तरह पिछले सत्र की तुलना में इस बार तीन दिन कम छुट्टी रहेगी।
अभिभावक भी बना सकेंगे छुट्टियों का प्लान
दशहरा और दीपावली के दौरान मिलने वाली लगातार पांच-पांच दिनों की छुट्टी को देखते हुए अभिभावक पारिवारिक कार्यक्रम और यात्रा की योजना बना सकते हैं। वहीं दिसंबर का शीतकालीन अवकाश साल के अंत में विद्यार्थियों को पढ़ाई से ब्रेक देगा।