
कटघोरा./ सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ । कटघोरा लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर पालिका परिषद के पदाधिकारियों द्वारा एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेताओं ने चुनिंदा वेब पोर्टलों द्वारा नगर पालिका परिषद और अध्यक्ष राज जायसवाल की छवि खराब करने के लिए भ्रामक खबरें चलाने का गंभीर आरोप लगाया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशरफ मेमन ने आरोप लगाया कि कुछ चुनिंदा न्यूज पोर्टलों के माध्यम से नगर पालिका परिषद और अध्यक्ष राज जायसवाल की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में शर्मा न्यूज पोर्टल के रिपोर्टर अरविंद शर्मा पर कथित अवैध उगाही और डेढ़ लाख रुपये की मांग किए जाने के गंभीर आरोप लगाए गए। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि मांग पूरी नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष को बदनाम करने के उद्देश्य से खबरें प्रसारित की गईं।
वहीं लल्लन गुरु न्यूज पोर्टल के रिपोर्टर रितेश गुप्ता के खिलाफ भी शिकायत किए जाने की जानकारी प्रेस वार्ता में दी गई।
नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने कहा कि पूरे मामले की शिकायत कटघोरा थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक से की जाएगी। साथ ही उन्होंने कथित तौर पर उनकी मानहानि करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और मानहानि का दावा किए जाने की बात कही।
प्रेस वार्ता में नेताओं के मुख्य बयान:
- लालबाबू ठाकुर, उपाध्यक्ष – नगर पालिका परिषद कटघोरा
- : उपाध्यक्ष लालबाबू ठाकुर ने पोर्टल पर छपी खबरों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा, “मैं पिछले 3-4 दिनों से बिलासपुर संभागीय प्रशिक्षण शिविर में था। मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि मेरे नाम से अध्यक्ष के खिलाफ फर्जी खबर चलाई गई है। नगर पालिका परिषद में हमारा पूरा कांग्रेस का बोर्ड है, अध्यक्ष और मेरे बीच कोई मनमुटाव या भेदभाव नहीं है। ‘शर्मा न्यूज’ पोर्टल द्वारा चलाई गई खबर पूरी तरह गलत और भ्रामक है। पोर्टल संचालक ने ‘मिनीमाता सामाजिक सेवा संस्था’ के नाम पर रसीद बुक देकर अवैध मांग की थी, जो पूरी न होने पर यह दुर्भावनापूर्ण प्रचार किया जा रहा है।”
- ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ मेमन ने आरोप लगाते हुए कहा, “पिछले एक-डेढ़ महीने से सोशल मीडिया वेब पोर्टल ‘शर्मा न्यूज’ (शुभ अरविंद शर्मा) द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल और पूरी परिषद के खिलाफ लगातार अनर्गल और भ्रामक खबरें चलाई जा रही हैं। बिना किसी तथ्य के ऐसी खबरें प्रसारित करना एक सोची-समझी साजिश है, जिसका उद्देश्य कटघोरा में कांग्रेस के बहुमत वाली परिषद को बदनाम करना है। इसके अलावा ‘लल्लन गुरु’ न्यूज पोर्टल द्वारा भी यही भ्रामक सामग्री दोहराई गई है।”
- राज जायसवाल, अध्यक्ष – नगर पालिका परिषद कटघोरा): नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने अवैध वसूली का खुलासा करते हुए कहा, “शर्मा न्यूज के रिपोर्टर अरविंद शर्मा ने मुझसे मिलकर ‘मिनीमाता सामाजिक सेवा संस्था’ की रसीद थमाई और ₹1.5 लाख के सहयोग की मांग की। जब मैंने नियमानुसार परिषद से ऐसी राशि देने में असमर्थता जताई, तो उन्होंने नकारात्मक खबरों की श्रृंखला चलाने और बदनाम करने की धमकी दी। हम इस मामले को लेकर प्रमाणों (रसीद बुक और प्रकाशित खबरों) सहित कटघोरा थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे। साथ ही ‘शर्मा न्यूज’ और ‘लल्लन गुरु’ के खिलाफ मानहानि का कानूनी दावा भी पेश करेंगे।”
- डां शेख इश्तियाक पूर्व जिला उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. शेख इश्तियाक ने पीत पत्रकारिता की निंदा करते हुए कहा, “तथ्यों और प्रमाणों के बिना खबरें चलाना विशुद्ध रूप से पीत पत्रकारिता (येलो जर्नलिज्म) है। संस्था की रसीद बुक के जरिए दबाव बनाना और अवैध वसूली का प्रयास