शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय में जिपं उपाध्यक्ष निकिता जायसवाल ने किया ध्वजारोहण
सेंट्रल छत्तीसगढ़(विनोद उपाध्याय)हरदीबाजार :- शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय, हरदीबाजार में
स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता जायसवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व मां भारती की पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया इस दौरान महाविद्यालय के विधायक प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल,सांसद प्रतिनिधि दिलीप राठौर, पूर्व छात्र आशीष अग्रवाल, पूर्व जनभागीदारी सदस्य नरेश टंडन एवं गुलशन जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही । ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गीत , राष्ट्रगान, एवं राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र एवं मातृभूमि के प्रति सम्मान और गौरव की भावना के साथ सहभागिता की।
इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एम. वैष्णव ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का पुण्य स्मरण किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार एवं राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने तथा देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान महाविद्यालय के NCC कैडेट्स द्वारा आकर्षक एवं अनुशासित NCC करतब का प्रदर्शन किया गया। उनके अनुशासन, साहस एवं समर्पण की सभी ने सराहना की। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों एवं भूतपूर्व NSS स्वयंसेवकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, डॉ अनिल पांडेय , के के दुबे, कुलवंत तिर्की , श्रीमती अंजलि , अशोक मिश्रा, एस के मूर्ति, शिवकुमार दुबे तथा राकेश जांगड़े, राकेश कंवर, दिलराज तंवर, मदनलाल गुरद्वान, श्रीमती कुमोदिनी राठौर, लतेल यादव, कृष्णा यादव , एन एस एस के भूतपूर्व स्वयं सेवक जनभागीदारी समिति के सदस्य व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।