*पाली तानाखार भाजपा विधायक प्रत्याशी रामदयाल उइके का क्षेत्र में सघन जनसंपर्क जोरों पर*

सेंट्रल न्यूज़ छत्तीसगढ़ /. डैक्स

पोंडी उपरोड़ा में भाजपा के चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन एवं 22 गावों में जनसंपर्क

पाली तानाखार भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके तथा भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का पाली तानाखार विधानसभा के सभी क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अब चुनाव की तिथि के नज़दीक आते ही ज़ोर पकड़ने लगा है। आज वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के 22 गावों का दौरा कर चुनावी जनसंपर्क किया। तथा भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों से लेकर अन्य योजनाएं जिसमें लोगों को भरपूर लाभ प्राप्त हो रहा है उसके विषय में लोगों को जानकारी दी। तथा मुख्यमंत्री रमन सिंह की सफलतम 3 पंचवर्षीय कार्यकाल के विषय में जानकारी दे कर लोगों से कमल छाप में मोहर लगाकर इस बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का सहयोग मांगा। भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है । आज वे अपने जनसंपर्क में सबसे पहले रामपुर (ता) के आश्रित ग्राम आमाखोखरा में जन सभा को संबोधित कर सहयोग करने का अनुरोध किया। इसके बाद तानाखार में जाकर लीगों से मिलकर भारतीय जनता पार्टी के लिए सहयोग करने के लिए लोगों को कहा। पोंडी उपरोड़ा में सर्व प्रथम भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया तथा पोंडी उपरोड़ा मंडल के संचालक समिति की बैठक लेकर चुनावी रणनीति तैयार की गई। इसके बाद हाई स्कूल मैदान में चल रहे स्व. प्रदीप पांडेय की पुण्यस्मृति में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में युवाओं के साथ मिलकर क्रिकेट का आनंद लिया एवं युवाओं को चुनाव में पार्टी के सहयोग देने के लिए कहा। तथा पोंडी उपरोड़ा कार्यालय के उद्घाटन में आज 4 सरपंच रामदयाल उइके के समक्ष भाजपा प्रवेश कर पूर्ण सहयोग देने के लिए कहा।आज वे कोनकोना, लेपरा, लालपुर, पाथा, माचाडोली, एतमानगर, रेंगनिया, सरभोका, छाता पखना, गुरसियां, पचरा, दमुउकुंडा, बाता तथा आसपास के गावों में जाकर जनसंपर्क किया। आज के जनसंपर्क करने के दौरान पोंडी जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण मरकाम, श्यामलाल मरावी,पोंडी उपरोड़ा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनिता पवन सिंह, विष्णु यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री ऊमाकान्त डिक्सेना, विजय जगत, रामपुर सरपंच पुरान सिंह, पोंडी उपरोड़ा सरपंच सहेत्तर सिंह राज तथा बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण उपष्टित रहे।

*फोटोग्राफर:-*
*हिमांशु डिक्सेना*