कटघोरा: नगर में शराब पीने का अड्डा बना खेल का मैदान, रोजाना मैदान में पड़ी रहती हैं सुबह शराब की बोतलें..

कटघोरा (सेंट्रल छत्तीसगढ़) साकेत वर्मा : नगर पलिका परिषद कटघोरा हाई स्कूल स्थित खेल मैदान आसामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है।कटघोरा शहर के इस खेल मैदानों की हालत दयनीय है, यहां अंधेरा होने के बाद शराब और बीयर की बोतलें खुलती हैं।

खेल मैदान में शराब पीने वाले आसामाजिक तत्व पर पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है और मैदान की दशा सुधारने में नगर पालिका प्रशासन भी ध्यान दे रहा है। यही वजह है कि खिलाड़ी मायूस और नाराज है। रोजाना बड़ी संख्या में खिलाड़ी मैदान पर प्रेक्टिस करने पहुंचते हैं। इसके अलावा बुजुर्ग और अन्य लोग भी व्यायाम व टहलने के लिए मैदान आते हैं। मैदान पर रोशनी की व्यवस्था भी नहीं है वही मैदान शहर से लगा हुआ है।

खेल मैदान शराबियों का अड्डा बना, मैदान में गंदगी से भी खिलाड़ी परेशान

कटघोरा के मुख्य मार्ग में स्थित हाई स्कूल मैदान में सुबह और शाम के समय खिलाड़ी विभिन्न खेलों का अभ्यास करते दिखते हैं। जैसे-जैसे सूरज डूबता है और अंधेरा बढ़ने लगता है, वैसे-वैसे असामाजिक तत्वों का जमघट मैदान में लगने लगता है। शराब और बीयर की बोतले लेकर खाने-पीने की चीजों के साथ मैदान में नशेड़ी पहुंचते हैं। यहां नशापान करते हैं और उसके बाद शराब की बोतलों को मैदान में फोड़कर चले जाते हैं।

डिस्पोजल तथा खाने की चीजों के रैपर को यहां-वहां फेंक देते हैं। इससे हर दिन सुबह अभ्यास करने के लिए मैदान पहुंचने वाले खिलाड़ियों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। खेल के लिए मैदान से खिलाड़ियों को ही गंदगी साफ करनी पड़ती हैं। टूटी हुई शराब की बोतल के कांच से कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। नागरिकों की मांग है कि मैदान को सुरक्षित रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कारगर कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिस टीम भी यहां गश्त करती है। इसके बावजूद असामाजिक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस लगातार गश्त करने के साथ नशेड़ियों को पकड़कर कार्रवाई करे, ताकि उनकी हरकतों पर लगाम लग सके। इस संबंध में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने बताया कि यह मैदान खिलाड़ियों के लिए है, जिसे सुरक्षित रखने का पूरा प्रयास किया जाएगा। क्रिकेट प्रेमी के अनुसार खेल मैदान में पुलिस गश्त जरूरी है। खिलाड़ियों ने बताया कि उन्होंने बताया कि खेल मैदान के एक हिस्से में हमेशा अंधेरा रहता है। यहां रोशनी का इंतजाम किया जाना चाहिए। खेल-कूद की गतिविधियां बंद ही रहती हैं।

वही नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि स्टेडियम में सुरक्षा के लिए बाउंड्री वाल एवं स्ट्रीट लाइट की प्रस्ताव भेजा गया है जल्द से जल्द स्टेडियम को सुंदरीकरण किया जाएगा साथ साथ असामाजिक तत्वों के ऊपर पुलिस विभाग से बात कर लगाम कसने की तैयारी की जाएगी