श्री आर.पी.एस. त्यागी जी का हुआ सुतर्रा में जोरदार स्वागत कांग्रेस प्रवेश के बाद प्रथम कोरबा जिले प्रवास पर जगह जगह पर हुआ स्वागत

कोरबा /सुतर्रा (शारदा पाल)

पूर्व आई.ए. एस. अधिकारी श्री आर. पी. एस त्यागी जी का हुआ अभूतपूर्व स्वागत हुआ सुतर्रा में। कांग्रेस प्रवेश के उपरांत प्रथम जनसंपर्क पर निकले आर पी एस त्यागी का जिला किसान कांग्रेस कमेटी कोरबा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश डिक्सेना के निवास पर जोरदार स्वागत किया गया।वहाँ पूर्व से उपस्थित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने त्यागी जी को फूल माला से लाद दिया।स्वागत से अभिभूत त्यागी जी ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए आपसी भेदभाव को भुलाकर पार्टी के हित एव आगामी चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य के लिए प्रेरित किया। अपने अल्प प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओ से अनुशासन का पालन करते हुए पार्टी को विजय दिलाने की अपील की।कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता रतन मित्तल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश डिक्सेना ,युवा कांग्रेस जिला महासचिव राहुल डिक्सेना, किसान मोर्चा जिला महासचिव गुरविन्द दास, सरपंच चतुर सिंग, पोंडी ब्लॉक अध्यक्ष हरिनारायण सिंह, धनेश डिक्सेना, सहादुर यादव, मीडिया प्रभारी शारदा पाल सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।