
पोड़ी उपरोड़ा : – ग्राम पिपरिया निवासी जगतराम चौहान ने एस.पी. कोरबा के कार्यालय में सूचना दी है कि उनके घर और भूमि जो कि उनके पूर्वजो कि भूमि है,पर गांव के कुछ दबंगो के द्वारा जबरदस्ती कब्जा किया गया, फसल चराई गई और उनके महुआ के पेड़ काटने की धमकी दी गई। उनके बर्तन, अनाज और ₹2500 की राशि भी लूट ली गई

जगतराम चौहान ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंगो ने जमीन कब्जा करने के इरादे से मकान तोड़कर आग लगा दिया और जान से मारने की धमकियाँ भी दी गई। इस मामले में कई गांव वाले शामिल हैं जिनमें जगदेव सिंह, सुखीराम, समयलाल, दशरथ, भगत प्रजापति, मुनीलाल, सुंदर, संतराम, स्वर, मन्नी राम, कृष्णा, गोविंद, छतर, विश्वनाथ, पप्पू, बिरजू, प्राण और रामू कुर्मी शामिल हैं।
उन्होंने पसान थाना प्रभारी से शिकायत कि लेकिन थाना प्रभारी ने शिकायत लेने में इंकार किया का भी आरोप लगाया है । तथा जगतराम ने ऐ भी आरोप लगाया है कि उन्ही के ऊपर ही मामला बना कर कार्यवाही करके कि धमकी दी! फिलहाल यह मामला SP कार्यालय में सूचना के रूप में दर्ज किया गया है और कार्रवाई की मांग की गई है।
