
सेंट्रल छत्तीसगढ़ / विनोद उपाध्याय /हरदीबाजार ..जनपद पंचायत पाली क्षेत्र की जनपद सदस्य सनीता अनिल टंडन एवं ग्राम पंचायत हरदी बाजार के सरपंच लोकेश्वर कंवर ने जिला प्रशासन को संज्ञान में देते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी अनिल सराफ को ज्ञापन देते हुए शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार को लेकर गंभीर खतरे का खुलासा किया है।
स्वास्थ्य केंद्र के ठीक बगल में एसईसीएल दीपका क्षेत्र की खदान विस्तार परियोजना संचालित है, जिसकी गहराई 300 फीट से भी अधिक हो चुकी है। खदान में हो रही लगातार हैवी ब्लास्टिंग ने स्वास्थ्य केंद्र को हादसे का अड्डा बना दिया है।
ब्लास्टिंग से भवन जर्जर, पानी के नल जल की व्यवस्था तबाह,
हैवी ब्लास्टिंग के कारण स्वास्थ्य केंद्र की दीवारों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं। पीने के पानी और दैनिक उपयोग के लिए लगाया गया बोर और पाइपलाइन पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। मरीज प्यासे, स्टाफ परेशान और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
मासूमों से लेकर बुजुर्ग तक खतरे में
यह वही स्वास्थ्य केंद्र है जहां गर्भवती महिलाएं, नवजात बच्चे, बुजुर्ग और बीमार ग्रामीण इलाज के लिए पहुंचते हैं। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा तय है,,प्रशासन पर सवालों की बौछार,,क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?क्या स्वास्थ्य सेवाओं से ज्यादा अहम खदान विस्तार है?हादसा होने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? तत्काल स्थानांतरण की मांग ,,जनपद सदस्य सनीता अनिल टंडन एवं सरपंच लोकेश्वर कंवर ने कलेक्टर कोरबा से मांग की है कि
➡️ शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार को तुरंत किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए,
➡️ ताकि निर्दोष ग्रामीणों की जान बचाई जा सके,अब फैसला प्रशासन को करना है,या तो आज कार्रवाई, या फिर कल किसी हादसे की जिम्मेदारी…
हरदी बाजार की जनता अब जवाब चाहती है।।
