हाई स्कूल मदनपुर में मनाया गया संविधान दिवस.

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़):-शासकीय हाई स्कूल मदनपुर रजकम्मा में जनपद सदस्य नीलेश यदु के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य राजीव जोगी की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया।सर्वप्रथम संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद,प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ अम्बेडकर व प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।तत्पश्चात संस्था के व्याख्याता विनोद जायसवाल ने संविधान दिवस के उद्देश्य, महत्व और संविधान निर्माण प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक बताया। मुख्य अतिथि की आसंदी से नीलेश यदु ने ऑनलाइन संविधान की प्रस्तावना का पठन किया जिसे उपस्थित सदन ने दुहराया।कुमुदिनी और कमलेश्वरी साहू ने भी सभा को संबोधित कर संविधान के अनुच्छेद और धाराओं को बताया। छात्र-छात्राओं ने भी संविधान दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने एवं कमलेश्वरी साहू ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टाफ के शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र -छात्राओं का महती योगदान रहा।