स्व. छाठो देवी की स्मृति में वृद्धाश्रम में भोजन व वस्त्रों का किया गया वितरण

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़)अजय राय:- वरिष्ठ कॉंग्रेसी राजनेता जनप्रतिनिधी सर्वजीत सिंह व कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष धनजंय सिंह जी की माता स्व.छाठो देवी सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें याद किया गया।प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रशान्ति वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को भोजन कराया गया।साथ ही सभी वृद्धजनों को वस्त्र व दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण भी किया गया।